Pratibha Kiran Scholarship 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस

MP Pratibha Kiran Scholarship Registration (प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप) 2022 मध्य प्रदेश (एमपी) प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति – देश में कई छात्र ऐसी है जो प्रतिभाशाली तो है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण व शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ नहीं हो पाती है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ऐसी छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस योजनाओं के माध्यम से उनको छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिससे कि वह अपनी शिक्षा बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सके। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप है। इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष छात्रों को आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
Pratibha Kiran Scholarship 2022 | Registration
प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बालिकाओं को उनकी उच्च शिक्षा पूरी करने में सहयोग देने के लिए की गई है, जिसके माध्यम से वह बालिकाएँ जिन्हे आर्थिक समस्या के चलते अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़नी पड़ती है, वह सभी योजना के तहत स्कालरशिप का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। प्रतिभा किरण योजना के माध्यम से 12 वीं उत्तीर्ण वह होनहार छात्राएँ जिन्होंने कॉलेज में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश ले लिया है और उन्होंने अपनी 12 वीं कक्षा 60% अंकों से उत्तीर्ण की है उन्हें सरकार द्वारा कुल 5000 रूपये स्कालरशिप प्रतिवर्ष दी जाएगी, यह राशि आवेदक बालिका को 10 महीने तक 500 रूपये प्रतिमाह उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। जिससे वह बालिका बिना किसी समस्या के अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी।
Pratibha Kiran Scholarship 2022 Highlights
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
प्रतिभा किरण स्कालरशिप उद्देश्य
प्रतिभा किरण स्कालरशिप 2022 – राज्य सरकार की इस Pratibha Kiran Scholarship 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य में छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यदि कोई लड़की 60% या उससे अधिक के साथ 12 वीं कक्षा पास करती है, तो वह मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिभा किरण कार्यक्रम के लिए पात्र होगी ओर सरकार के तहत एसी प्रतिभावान छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब आप अपनी आर्थिक स्थिति के कारण राज्य में छात्राओं की शिक्षा को रोकना नहीं पड़ेगा। अब राज्य की छात्राओं को शिक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकेगी।
एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति पात्रता
प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना – राज्य सरकार की एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति/स्कालरशिप योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को कुछ प्रमुख पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा जो की निम्नलिखित है:
- छात्रा मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा ने कक्षा 12 की परीक्षा में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये हों।
- आवेदक के पास आय एवं जाती प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और बीपीएल परिवारों की छात्रा इस योजना के लिए योग्य हैं।
- केवल बलिकाएं ही एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
एमपी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लाभ एवं विशेषताएं
एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने वाले छात्रों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खास तौर से राज्य की बालिकाओं को शिक्षा पूरी करने में सहयोग देने के लिए की गई है।
- स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की वह बालिका जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा में 60% अंको से पास की है, वह योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करके प्राप्त कर सकेगी।
- योजना के माध्यम से सरकार राज्य के गरीब परिवार की होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए प्रति वर्ष ₹5000 की स्कॉलरशिप राशि प्रदान करेगी।
- इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर बालिका अपने समय व पैसे दोनों की बचत कर सकेंगे।
- आवेदक बालिका को योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप प्रतिमाह ₹500 की निर्धारित किस्तों में 10 महीने तक प्रदान की जाएगी।
- प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने वाली बालिकाओं को दी जाने वाली स्कॉलरशिप राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- योजना के माध्यम से छात्राएं अपनी शिक्षा बिना किसी समस्या के पूरी कर आत्मनिर्भर हो सकेगी।
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
योजना में Registration के लिए आवेदक के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है, बिना पूरे दस्तावेजों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी, जिसके लिए सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है :
- आधार कार्ड
- शहरी आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की आंक पत्रिका
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की प्रति
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया | Pratibha Kiran Scholarship Registration
Pratibha Kiran Scholarship Registration | प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यदि आप योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे ।
- सबसे पहले आवेदक को प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको स्टूडेंट कार्नर के अंतर्गत रजिस्टर्ड योरसेल्फ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ ओटीपी आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको वेरीफाई ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, माता का नाम, समग्र आईडी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, कैटेगरी आदि दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करके लॉगइन करना होगा।
- अब आपको मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अप्लाई/न्यू एप्लीकेशन के विकल्प करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप Pratibha Kiran Scholarship के अंतर्गत Registration कर पाएंगे।
एप्लीकेशन स्टेटस ट्रेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके बाद आपको ट्रेक एप्लीकेशन स्टेटस के अंतर्गत ट्रैक गांव की बेटी/प्रतिभा किरण/विक्रमादित्य योजना एप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी, एकेडमिक ईयर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको शो माय एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर या मोबाइल के स्क्रीन पर होगा।
स्टूडेंट लोगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको स्टूडेंट लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगइनपेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप स्टूडेंट लॉगइन कर सकेंगे।
स्टूडेंट रिकॉर्ड सर्च करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज फुल कर आएगा।
- अब आपको सर्च स्टूडेंट रिकॉर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको स्टूडेंट नाम, कैटिगरी,डिस्ट्रिक्ट, इंस्टिट्यूट का नाम तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सर्च डिटेल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप स्टूडेंट रिकॉर्ड सर्च कर सकेंगे।
स्कॉलरशिप कैलकुलेट करने की प्रक्रिया
स्कालरशिप कैलकुलेट करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण स्कालरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- अब होम पेज पर आपको Calculate Your Scholarship के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका एकेडमिक ईयर, स्कीम, कॉलेज कोड, कोर्स कोड, कोर्स ईयर आदि भरकर Show Scholarship Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्कालरशिप कैलकुलेट की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
इंस्टिट्यूट लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
- इसके बाद आपको इंस्टीट्यूट लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगइनपेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप इंस्टिट्यूट लॉगिन कर सकेंगे।
आउट ऑफ स्टेट इंस्टिट्यूट की सूची देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लिस्ट ऑफ out-of-state इंस्टिट्यूट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप out-of-state इंस्टीट्यूट की लिस्ट देख सकते हैं।
अपना इंस्टीट्यूट कोड देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
- इसके बाद आपको फाइंड योर इंस्टीट्यूट कोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको राज्य, विभाग, जिला, संस्था का नाम चयन करना होगा।
- अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सो के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इंस्टीट्यूट कोड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
सारांश (Summary)
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से प्रधान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरंभ होने की जानकारी दी जलधि आपको प्रधान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारे आर्टिकल पसंद आए या योजना से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। हम आपको प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट sarkariyojnaa.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Amar Gupta
|
|
![]() |
Click Here |
![]() |
Click Here |
![]() |
Click Here |
![]() |
Click Here |
![]() |
Click Here |
![]() |
Click Here |
![]() |
Click Here |
![]() |
Click Here |
Pratibha Kiran Scholarship 2022 (FAQs)?

प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसके माध्यम से सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए स्कालरशिप का लाभ प्रदान करवाती है।

प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना में आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/ है।

आवेदक बालिका को सरकार द्वारा 5000 रूपये की स्कालरशिप राशि प्रतिमाह 500 रूपये की किश्त के रूप में प्रदान की जाएगी।

योजना में आवेदन के लिए आवेदक बालिका मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए, जिन्होंने 12 वीं कक्षा 60% अंकों से उत्तीर्ण की गई हो।
The post Pratibha Kiran Scholarship 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस appeared first on Sarkari Yojana | सरकारी योजना सूची 2022.